आधे-अधूरे प्रदर्शनियों की वजह से निराश हो रहे मेलार्थी

आधे-अधूरे प्रदर्शनियों की वजह से निराश हो रहे मेलार्थी नोट. फोटो नंबर 28 सीएचपी 10 है.कैप्सन होगा- कृषि प्रदर्शनी जिसका अभी तक नहीं हुआ उद्घाटन.संवाददाता, सोनपुरविश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन के छह दिन बीत जाने के बाद भी लगाये जानेवाली विभिन्न कल्याणकारी, सरकारी एवं गैर सरकारी प्रदर्शनी अर्धनिर्मित है. जबकि, लगभग 25 […]
आधे-अधूरे प्रदर्शनियों की वजह से निराश हो रहे मेलार्थी नोट. फोटो नंबर 28 सीएचपी 10 है.कैप्सन होगा- कृषि प्रदर्शनी जिसका अभी तक नहीं हुआ उद्घाटन.संवाददाता, सोनपुरविश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के उद्घाटन के छह दिन बीत जाने के बाद भी लगाये जानेवाली विभिन्न कल्याणकारी, सरकारी एवं गैर सरकारी प्रदर्शनी अर्धनिर्मित है. जबकि, लगभग 25 लाख से अधिक लोग गंगा स्नान एवं बाबा हरिहर नाथ पर जलाभिषेक करने के बाद मेला घुम कर वापस लौट चुके हैं और उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी प्रदर्शनियों एवं स्टॉलों को देखने से वंचित रह जाना पड़ा है. हर साल मेला शुरू होने के पहले तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में ससमय स्टॉल व सरकारी प्रदर्शनियों के निर्माण की हिदायत दी जाती है. किंतु उद्घाटन के आपाधापी में हिदायत को भुला दिया जाता है. इस वर्ष भी दर्जन भर से अधिक सरकारी व गैर सरकारी प्रदर्शनियां लगायी गयी हैं. किंतु कुछ को छोड़ अभी अधिकतर प्रदर्शनी आधा-अधूरा ही है. मेला घुमने आनेवाले लोगों का कहना था कि हमलोग काफी उम्मीद लेकर सोनपुर मेला देखने एवं घुमने आये थे. खास कर कृषि विभाग की प्रदर्शनी को मुख्य रूप से देखना था और सरकार द्वारा मिलनेवाली कृषि संबंधी जानकारी एवं कृषि यंत्रों के संबंध में जानकारी नहीं मिलने से काफी निराशा हुई. शासन-प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए सरकारी प्रदर्शनियों का उद्घाटन मेला उद्घाटन के समय ही करने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि आनेवाले मेलार्थी किसी भी प्रदर्शनी को देखने से वंचित न रह पाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










