क्रिकेटर प्रशांत को कमश्निर ने किया सम्मानित

Published at :28 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेटर प्रशांत को कमश्निर ने किया सम्मानित

क्रिकेटर प्रशांत को कमिश्नर ने किया सम्मानित स्कूल गेम्स फेडरेशन के अंडर 19 में बिहार को दिलाया ब्रांजनोट: फोटो नंबर 28 सीएचपी 1 हैकैप्सन होगा- प्रशांत को सम्मानित करते आयुक्त.संवाददाता, छपरा (सदर)स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदौर में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिये बिहार को कांस्य […]

विज्ञापन

क्रिकेटर प्रशांत को कमिश्नर ने किया सम्मानित स्कूल गेम्स फेडरेशन के अंडर 19 में बिहार को दिलाया ब्रांजनोट: फोटो नंबर 28 सीएचपी 1 हैकैप्सन होगा- प्रशांत को सम्मानित करते आयुक्त.संवाददाता, छपरा (सदर)स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदौर में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन के जरिये बिहार को कांस्य पदक दिलानेवाले जिले के क्रिकेटर प्रशांत को प्रमंडलीय आयुक्त प्रभात शंकर ने शनिवार को सम्मानित किया. उन्होंने प्रशांत का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिले ही नहीं राज्य के धरोहर हैं. उनकी प्रतिभा को निखारने व राष्ट्रीय फलक पर उनके एक्सपोजर की कोशिश होनी चाहिए. कमिश्नर श्री शंकर ने अपने स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया. खैरा के डुमरी गांव निवासी प्रशांत ने अपने दम पर 20 रन व एक विकेट लेकर बिहार के पहले मैच में केंद्रीय विद्यालय पर फतह दिलवाया. झारखंड के साथ दूसरे मैच में भी प्रशांत ने अपने 30 रन व एक विकेट की बदौलत बिहार को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिलाया. वहीं, क्वार्टर फाइनल में पिछली बार के विजेता दिल्ली को भी प्रशांत ने अपने मेडन ओवर के दो विकेटों के योगदान की बदौलत तीन विकेट से परास्त किया. सेमीफाइनल में प्रशांत ने चंडीगढ़ के विरुद्ध तीन विकेट लिया व 12 रन जोड़े, मगर बिहार 72 रनों से पिछड़ गया. टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के मुकाबले में बिहार ने राजस्थान को तीन विकेटों से परास्त कर ब्रांज मेडल पर कब्जा किया. उक्त टूर्नामेंट में बिहार ने पहली बार तीसरा मुकाम हासिल किया. सम्मान समारोह में सुनील सिंह, विभूति नारायण शर्मा, संजय सिंह, कैसर अनवर, प्रिंस आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन