26 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग

Published at :28 Nov 2015 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
26 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे भाग

छपरा : आगामी पांच से 13 दिसंबर तक छपरा में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के 26 राज्यों के आठ सौ खिलाड़ी व दो सौ अॉफिशियल यहां पहुंचेंगे. उक्त जानकारी सारण जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विनय सिंह ने शनिवार को आयोजन समिति की बैठक […]

विज्ञापन

छपरा : आगामी पांच से 13 दिसंबर तक छपरा में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के 26 राज्यों के आठ सौ खिलाड़ी व दो सौ अॉफिशियल यहां पहुंचेंगे. उक्त जानकारी सारण जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक विनय सिंह ने शनिवार को आयोजन समिति की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में दी.

उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान जिले में मिनी भारत का नजारा देखने को मिलेगा. इस अवसर को ऐतिहासिक व गौरवशाली बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है. चार सौ बालक व चार सौ बालिका खिलाड़ियों के आवागमन, आवासन, भोजन व सुरक्षा की अद्वितीय व्यवस्था की जा रही है. लड़कों को सीपीएस व लड़कियों को बीकेकेजी में ठहराया जायेगा.

जबकि आॅफिशियल को शहर के होटलों में ठहराया जायेगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग पद्धति पर होगी और कुल 140 मैच खेले जाने हैं. विभिन्न उपसमितियां अपनी तैयारियों में लगी है. मौके पर आयोजन सचिव प्रमोद सिंह, संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सोनु, वेद प्रकाश उपाध्याय, इ सत्येंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह, विभूति नारायण शर्मा, अनिल कुमार सिंह, सुशील सिंह, अमित सौरव, केबी सिंह, रमेश प्रसाद, एसपी बैठा, रंजीत सिंह, राजेश सिंह, मुकेश कुमार यादव, अमिश कुमार, कैसर अनवर, प्रवक्ता सुनील सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन