पुलिस को नहीं मिला भास्कर का सुराग

Published at :28 Nov 2015 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस को नहीं मिला भास्कर का सुराग

पुलिस को नहीं मिला भास्कर का सुराग पानापुर. थाने के मोथहां गांव से पिछले 17 नवंबर को अपहृत भास्कर के परिजनों को पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है. स्थानीय पुलिस प्रशासन की शिथिलता से परेशान परिजनों ने 26 नवंबर को स्थानीय थाने का घेराव भी किया था. […]

विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिला भास्कर का सुराग पानापुर. थाने के मोथहां गांव से पिछले 17 नवंबर को अपहृत भास्कर के परिजनों को पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है. स्थानीय पुलिस प्रशासन की शिथिलता से परेशान परिजनों ने 26 नवंबर को स्थानीय थाने का घेराव भी किया था. उस दौरान थानाध्यक्ष ने एएसपी से भास्कर के परिजनों की बात कराने की बात कही थी. भास्कर के परिजनों में उम्मीद की एक हल्की आस जगी कि शुक्रवार को एएसपी मोथहां आयेंगे, तो भास्कर की खोज में मदद मिलेगी. इसी उम्मीद में सुबह से शाम हो गयी और एएसपी नहीं आये. शाम में मढ़ौरा डीएसपी अशोक कुमार सिंह मोथहां गांव पहुंचे एवं भास्कर के परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. पुलिस की ढ़ुलमुल रवैये से भास्कर के परिजनों की आस अब धुंधली होती जा रही है. उनका तो यहां तक कहना है कि पुलिस ने एएसपी से बात ही नहीं करायी है. पुलिस की कार्यशैली से भास्कर के परिजनों में काफी आक्रोश है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन