हर किसी ने सीएम की घोषणा को सराहा

छपरा (सदर) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नयी पारी में सत्ता संभालने के बाद आम जनों की भावनाओं के अनुकूल एक बड़ा फैसला लिया गया. मद्य निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार द्वारा आगामी एक अप्रैल, 2016 से पूरे बिहार में शराब बंदी की घोषणा किये जाने को लेकर समाज के हर तबके […]
छपरा (सदर) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नयी पारी में सत्ता संभालने के बाद आम जनों की भावनाओं के अनुकूल एक बड़ा फैसला लिया गया. मद्य निषेध दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार द्वारा आगामी एक अप्रैल, 2016 से पूरे बिहार में शराब बंदी की घोषणा किये जाने को लेकर समाज के हर तबके के लोगों ने प्रशंसा की.
आम जनों का कहना था कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से बिहार में शराब के कारण प्रतिदिन तबाह होनेवाले घरों को जहां राहत मिलेगी, वहीं शराब सेवन के कारण होनेवाली मौतों पर रोक लगने के साथ-साथ अापराधिक घटनाओं पर भी विराम लगेगा. मुख्यमंत्री के इस निर्णय से निश्चित तौर पर बिहार में भावी पीढ़ी के लिए एक बेहतर वातावरण के निर्माण की उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










