जाम से मिलेगा छुटकारा

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन के पूरब साढ़ा ढाले के पास बन रहे फ्लाइ ओवरब्रिज के निर्माण ने जोर पकड़ लिया है. रेल ट्रैक के ऊपरवाले हिस्से के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी. इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने कर दी है. शहर के सबसे व्यस्त रहनेवाले साढ़ा ढाले के […]
छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा कचहरी स्टेशन के पूरब साढ़ा ढाले के पास बन रहे फ्लाइ ओवरब्रिज के निर्माण ने जोर पकड़ लिया है. रेल ट्रैक के ऊपरवाले हिस्से के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी.
इसकी कवायद रेलवे प्रशासन ने कर दी है. शहर के सबसे व्यस्त रहनेवाले साढ़ा ढाले के पास उपरिगामी सड़क पुल का निर्माण हो जाने से न केवल जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि वाहनों को शहर से बाहर निकलने में कम समय लगेगा. पुल निर्माण का करीब 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है. धरातल पर कार्य हो चुका है और ऊपर की फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है. दोनों तरफ के एप्रोच रोड को पूर्ण करने का कार्य तेजी से चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










