महिला एसएचजी में बंटी प्रोत्साहन राशि

Published at :25 Nov 2015 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
महिला एसएचजी में बंटी प्रोत्साहन राशि

छपरा : नप क्षेत्र के स्लम एरिया की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मंगलवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का वितरण नप के सभागार में समारोह आयोजित कर किया गया. समूहों को राशि प्रदान करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार ने उसका उपयोग स्वावलंबन में करने की अपील की. इस अवसर […]

विज्ञापन

छपरा : नप क्षेत्र के स्लम एरिया की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मंगलवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का वितरण नप के सभागार में समारोह आयोजित कर किया गया. समूहों को राशि प्रदान करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अंजय कुमार ने उसका उपयोग स्वावलंबन में करने की अपील की.

इस अवसर पर महिलाओं को स्वच्छता मिशन, आवास योजना, कौशल विकास समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी. नगर परियोजना प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि कुल 13 ग्रुपों के मध्य एक लाख 30 हजार रुपये का वितरण किया गया. मौके पर अभियंता सत्येंद्र श्रीवास्तव, आरिफ हुसैन एसडीए सुमित कुमार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन