स्नातक परीक्षा का परचा हुआ लीक!

Published at :25 Nov 2015 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक परीक्षा का परचा हुआ लीक!

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक विज्ञान के थर्ड पार्ट की परीक्षा को कदाचार रहित आयोजन का दावा उस समय फेल हो गया, जब मंगलवार को आयोजित गणित की परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा आयोजित होने के समय के घंटों पूर्व लीक हो गया. सुबह में नौ बजे से आयोजित परीक्षा के लिए आठ […]

विज्ञापन

छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक विज्ञान के थर्ड पार्ट की परीक्षा को कदाचार रहित आयोजन का दावा उस समय फेल हो गया, जब मंगलवार को आयोजित गणित की परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा आयोजित होने के समय के घंटों पूर्व लीक हो गया.

सुबह में नौ बजे से आयोजित परीक्षा के लिए आठ बजे से ही उत्तर सहित प्रश्न फोटो काॅपी की दुकानों पर बिकने शुरू हो गये. परीक्षा केंद्रों के नजदीकी कॉपियर की दुकानों पर परीक्षार्थियों की भीड़ प्रश्न-पत्र व तैयार उत्तर खरीदती दिखी. हालांकि परचा लीक होने की घटना से विवि प्रशासन ने सीधे-सीधे इनकार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन