सड़कों पर दौड़ रही मौत छिन रही हैं खुशियां

Published at :22 Nov 2015 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर दौड़ रही मौत छिन रही हैं खुशियां

दिघवारा : सड़क दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सभी के लिए परेशानियों का सबब बन गयी है. शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता है जब सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों की मौत की खबर नहीं मिलती हो. छपरा-पटना राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 19 के अलावा शितलपुर-परसा व मानपुर-गड़खा मार्ग भी इन दिनों हादसों का मार्ग बन गया […]

विज्ञापन

दिघवारा : सड़क दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि सभी के लिए परेशानियों का सबब बन गयी है. शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता है जब सड़क दुर्घटनाओं में यात्रियों की मौत की खबर नहीं मिलती हो. छपरा-पटना राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या 19 के अलावा शितलपुर-परसा व मानपुर-गड़खा मार्ग भी इन दिनों हादसों का मार्ग बन गया है.

कमोवेश वैसा देखा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं का मूल कारण चालकों की लापरवाही व सड़क यातायात के नियमों का उल्लंघन है.

कहीं, बाइक की तेज रफ्तार ने किसी की जान ले ली है, तो कहीं नशे में धुत ड्राइवर ने अपने साथ यात्रियों को भी मुसिबत में डाल दिया. सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों पर गौर करेंगे तो आपको साफ दिखेगा की कई वाहनों के चालक अंडरएज है. फिर भी वाहनों पर यात्रियों को बैठाकर नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं. बाइक सवार बिना लाइसेंस व हेलमट के सरपट बाइक दौड़ाते हैं. मगर कोई पूछनेवाला नहीं है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन