बाबुरबानी गंगा घाट से पुलिस ने 280 लीटर देसी शराब की बरामद

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
बाबुरबानी गंगा घाट से पुलिस ने 280 लीटर देसी शराब की बरामद

स्थानीय थाना पुलिस क्षेत्र में गश्ती पर थी. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाबुरबानी गंगा नदी घाट के समीप भारी मात्रा में देसी शराब जमा कर उसकी बिक्री की जा रही है.

विज्ञापन

सोनपुर. स्थानीय थाना पुलिस क्षेत्र में गश्ती पर थी. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बाबुरबानी गंगा नदी घाट के समीप भारी मात्रा में देसी शराब जमा कर उसकी बिक्री की जा रही है. सूचना की पुष्टि के बाद वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देश प्राप्त किया गया, जिसके उपरांत पुलिस टीम बताये गये स्थल पर पहुंची. पुलिस वाहन को आते देख मौके पर मौजूद तस्कर और अन्य लोग भागने में सफल हो गये. तलाशी के दौरान पुलिस ने घाट के समीप से 280 लीटर देसी शराब बरामद की. फरार तस्करों की पहचान चौकीदार एवं आसपास मौजूद किसानों के माध्यम से की गयी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि शराब की खरीद-बिक्री, भंडारण और सेवन पूर्ण रूप से कानूनन अपराध है. इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन