Saran News : मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 17 कलाकारों को सम्मान और पेंशन जारी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत 17 कलाकारों को सम्मान और पेंशन जारी

Saran News : मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिले के 17 कलाकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पेंशन योजना में शामिल किया और पेंशन की राशि भी खाते में डाल दी.

विज्ञापन

छपरा. मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत जिले के 17 कलाकारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पेंशन योजना में शामिल किया और पेंशन की राशि भी खाते में डाल दी. सारण में भिखारी ठाकुर सभागार में सभी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी डॉ विभा भारती ने पटना में मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही यहां पर उपस्थित सभी कलाकारों को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की यह योजना कलाकारों के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है क्योंकि इससे कलाकार अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगे. उन्होंने कहा कि सारण की ओर से 17 कलाकारों का नाम पहली लिस्ट में गयी थी, जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी होगी. इस अवसर पर सभी 17 कलाकारों ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की यह योजना हम सभी कलाकारों के लिए बहुत बड़ा उपहार है क्योंकि आज तक इतिहास में कलाकारों के लिए इस तरह की योजना शुरू नहीं हुई थी. एक तरफ कलाकार प्रोत्साहन योजना चल रहा है तो दूसरी तरफ बुढ़ापे का सहारा पेंशन योजना काफी कारगर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन