बीएड पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आज

छपरा. छपरा, सीवान तथा गोपालगंज के सभी बीएड कॉलेजों में पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है. 14 अगस्त फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है.
छपरा. छपरा, सीवान तथा गोपालगंज के सभी बीएड कॉलेजों में पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है. 14 अगस्त फॉर्म भरने की अंतिम तिथि है. कॉलेजों के सूचना बोर्ड पर फॉर्म भरने से सम्बंधित नोटिफिकेशन पूर्व में ही जारी कर दिया गया था. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश पांडेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में उपलब्ध कराये फॉर्म को भरेंगे. कॉलेज में फॉर्म सत्यापित कराने के बाद स्वीकृत किये जायेंगे. पार्ट वन के लिए परीक्षा फॉर्म भरने का शुल्क 2375 रुपये निर्धारित किया गया है. परीक्षा फॉर्म के साथ स्नातक परीक्षा का अंक पत्र, प्रवेश पत्र तथा पंजीयन पत्र संलग्न करना आवश्यक है. बगैर पंजीयन के यदि किसी भी छात्र का फॉर्म सत्यापित किया गया तो उसकी जवाबदेही सम्बंधित कॉलेज के प्राचार्य व फाॅर्म सत्यापित करने वाले अधिकारी की होगी. फॉर्म के साथ कॉलेज से जारी 180 दिनों के वर्ग संचालन का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा. 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों का ही परीक्षा फॉर्म भरा जायेगा. प्रथम वर्ष के अंतर्गत चाइल्डहुड एंड ग्रोविंग अप, कंटेम्पररी इंडिया एंड एजुकेशन, लर्निंग एंड टीचिंग, लैंग्वेज एंड अक्रॉस द करिकुलम, अंडरस्टैंडिंग डिसिप्लिन्स एंड सब्जेक्ट जेंडर, स्कूल एंड सोसाइटी तथा पेडागोगी ऑफ स्कूल एंड सोसाइटी आदि विषयों की परीक्षा होगी. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत दो से तीन दिनों में सभी परीक्षा फॉर्म की जांच की जायेगी. इसके बाद 20 अगस्त तक एडमिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के प्रथम सप्ताह में संभावित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




