दिसंबर में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 1375 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
दिसंबर में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 1375 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से दिसंबर माह में व्यापक विशेष अभियान चलाकर करवाई की गयी है.

विज्ञापन

छपरा. जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से दिसंबर माह में व्यापक विशेष अभियान चलाकर करवाई की गयी है. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर चलाये गये इस सघन अभियान में जिले भर से कुल 1375 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी, जबकि 32,973 लीटर से अधिक देसी-विदेशी व स्प्रिट शराब जब्त की गयी. पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस जानकारी के अनुसार यह अभियान असामाजिक तत्वों, संगठित अपराधियों व शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कराने के उद्देश्य से चलाया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में हत्या के 16, हत्या के प्रयास के 132, दहेज हत्या के पांच, लूट के पांच, आर्म्स एक्ट के 22, एनडीपीएस एक्ट के तीन, फिरौती हेतु अपहरण के चार, अपहरण के 25, पॉक्सो के सात, बलात्कार के छह, एससी एसटी एक्ट के 10, पुलिस पर हमले के छह, दहेज अधिनियम के तीन, आइटी एक्ट के चार, चोरी के 13, खनन के 16, मद्यनिषेध के 650, वारंटी 331 सहित अन्य मामलों के अभियुक्त शामिल हैं. इस दौरान लंबित 1462 वारंट और 93 कुर्की का भी निष्पादन किया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध गतिविधियों से जुड़े भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया. इसमें 32,973.485 लीटर शराब, गांजा, अवैध हथियार, कारतूस, वाहन, नाव, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, आभूषण, नकद राशि समेत बड़ी संख्या में अन्य सामग्री शामिल है. साथ ही जिले में 152 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर अर्धनिर्मित शराब और पास को मौके पर ही नष्ट किया गया. वहीं यहां बताते चले कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी सख्ती बरती गयी. पूरे महीने चले वाहन जांच अभियान में 42 लाख 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं बीएनएसएस की धारा 126 के तहत 250 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई. त्वरित विचारण के माध्यम से पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूत किया. इस अवधि में पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास, पांच को 10 वर्ष तथा छह अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा दिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन