ePaper

छपरा : आर्केष्ट्रा से असम की 9 लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त, अश्लील गानों पर डांस के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप

Updated at : 06 Aug 2019 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
छपरा : आर्केष्ट्रा से असम की 9 लड़कियों को पुलिस ने कराया मुक्त, अश्लील गानों पर डांस के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप

सीवान/छपरा: पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने मंगलवार को सीवान-छपरा जिले के सीमावर्ती मशरख थाने के बंसोही गांव में छापेमारी कर बंधक बनाकर रखी गयी असम की नौ लड़कियों को एक मकान से मुक्त कराया. लड़कियों को मुक्त कराने के बाद पुलिस ने उनके घर वालों को बरामद होने की सूचना दे दिया है. अपनी […]

विज्ञापन

सीवान/छपरा: पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने मंगलवार को सीवान-छपरा जिले के सीमावर्ती मशरख थाने के बंसोही गांव में छापेमारी कर बंधक बनाकर रखी गयी असम की नौ लड़कियों को एक मकान से मुक्त कराया. लड़कियों को मुक्त कराने के बाद पुलिस ने उनके घर वालों को बरामद होने की सूचना दे दिया है. अपनी लड़कियों को वापस ले जाने के लिए परिजन सीवान आ रहें है.

बरामद एक लड़की ने बताया कि असम से सांस्कृतिक प्रोग्राम कराने के लिए 20 दिन का एग्रीमेंट कर बुलाया गया था. उसने बताया कि यहां तीन अगस्त को सभी पहुंची तो उनको एक अव्यवस्थित मकान में शरण दिया गया. लड़कियों ने बताया कि मकान के अधिकांश कमरों में फाटक भी नहीं थे. इसके बाद सभी को अश्लील भोजपुरी गानों में डांस करने के लिए दबाव दिया जाने लगा. गाने के दौरान दर्शकों द्वारा पैसे देना और अच्छा नहीं लग रहा था.

लड़कियों ने बताया कि वे लोग फोकल क्रार्यक्रम करते हैं. उन्हें अश्लील गानों पर डांस पसंद नहीं था. उसके बाद चेहरा देखकर तीन सुंदर लड़कियों को अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जब दबाव बनाया गया तो लड़कियों ने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दिया कि हमलोग गलत जगह फंस गये है. सभी नौ लड़कियां किसी तरह आर्केष्ट्रा संचालक के चंगुल से निकल का घर वापस जाने की सोच रही थी.

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि गुवाहाटी पुलिस तथा पटना पुलिस मुख्यालय की सूचना पर उन्होंने छापेमारी कर नौ लड़कियों को बरामद किया तथा उनके घर वालों को सूचना दे दिया. उन्होंने बताया कि लड़कियों ने बताया कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ है. इसलिए उनका मेडिकल जांच नहीं कराया गया. उन्होंने बताया कि परिजनों के आने के बाद लड़कियों को सौंप दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन