चलती स्कार्पियो से 23 वर्षीय शादीशुदा महिला को फेंका, इलाज के दौरान मौत

छपरा :बिहारमेंछपराके अमनौर में स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ अमनौर चौक से महज सौ गज की दूरी पर थाना रोड पर चलती स्कार्पियो गाड़ी से एक 23 वर्षीय शादीशुदा महिला को गंभीर हालत में फेंक कर फरार होने की घटना से सनसनी फैल गयी. घटना शनिवार देर रात्रि की बतायी जा […]
छपरा :बिहारमेंछपराके अमनौर में स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ अमनौर चौक से महज सौ गज की दूरी पर थाना रोड पर चलती स्कार्पियो गाड़ी से एक 23 वर्षीय शादीशुदा महिला को गंभीर हालत में फेंक कर फरार होने की घटना से सनसनी फैल गयी. घटना शनिवार देर रात्रि की बतायी जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों नेसड़क पर तड़प रही महिला को उपचार के लिए अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया. जहां आनन-फानन में चिकित्सकों ने गंभीर हालत में आयी महिला का उपचार शुरू किया.
जहां इलाज के दौरान कुछ हीसमय बाद उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने अमनौर पुलिस को दिया. जहां अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गयी. अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. शव की पहचान थाना क्षेत्र के अपहर गांव निवासी जितेंद्र महतो की पत्नी प्रीति देवी के रूप में हुई है.
मालूम हो कि जितेंद्र की शादी खैरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी रामनाथ महतो की पुत्री प्रीति के साथ 2017 में हुई थी. उसके डेढ़ साल की एक लड़की है. जिसकी पुष्टि उसके पति जितेंद्र महतो ने अमनौर थाने में पहुंचकर किया. उसने बताया कि उसकी पत्नी किसी के बात में नहीं रहती थी. हमेशा घर से बिना कहे बाहर चली जाती थी. जिसको लेकर स्थानीय स्तर पर कई बार पंचायत भी किया गया था. उसने बताया कि घर से दो दिन पहले से बिना बताये फरार थी. उसके कई लोगों से गलत संबंध थे.
इधर, इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि गैंगरेप के बाद उसे जहर दे दिया गया है. पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला है. जिसे खंगाला जा रहा है. थानाध्यक्ष विश्वमोन राम ने बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




