ePaper

पटना : बजट पूर्व बैठक में बच्चों की मौत मामले पर चर्चा होगी

Updated at : 18 Jun 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बजट पूर्व बैठक में बच्चों की मौत मामले पर चर्चा होगी

पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 21 जून को बजट पूर्व बैठक होने जा रही है. नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस बैठक में बिहार की तरफ से डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल होने जायेंगे. इस दौरान वे राज्य में इंसेफेलाइटिस से हुई बच्चों की […]

विज्ञापन
पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 21 जून को बजट पूर्व बैठक होने जा रही है. नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस बैठक में बिहार की तरफ से डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी शामिल होने जायेंगे. इस दौरान वे राज्य में इंसेफेलाइटिस से हुई बच्चों की मौत का मुद्दा उठाकर केंद्र से सहायता देने की मांग करेंगे. इसी दिन नयी दिल्ली में आयोजित जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी वे भाग लेंगे. इसमें मुख्य रूप से राजस्व संग्रह, नये रिटर्न के फॉर्मेट और इ-चालान समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी.
डिप्टी सीएम ने बताया कि 5 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश होने की संभावना है. इससे पहले वित्त मंत्री की अध्यक्षता में किसान, उद्योग, व्यापार और अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ पूर्व से ही अलग-अलग बैठकें कर सुझाव लिये जा रहे हैं. इसी क्रम में राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ भी बजट पूर्व बैठक आयोजित की गयी है.
इसमें बिहार के अन्य मुद्दों के साथ मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में फैले एइएस से बच्चों की होने वाली मौत के मुद्दे को उठाकर प्रभावित जिलों के प्रखंडों में बच्चों के लिए आइसीयू और वायरल शोध केंद्र स्थापित करने के लिए केंद्रीय मदद की मांग की जायेगी.
उन्होंने कहा कि 21 जून को ही नयी दिल्ली में नयी सरकार के गठन के बाद नवनियुक्त केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी कॉउंसिल की पहली बैठक में भाग लेंगे, जिसमें राजस्व संग्रह समेत रिटर्न दाखिल करने के नये फॉरमेट और ई-चालान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है. केंद्रीय वित्त मंत्री ही जीएसटी कॉउंसिल की पदेन अध्यक्ष हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन