मुद्दाविहीन विपक्ष चुनौती देने से पहले ही बिखर गया : भूपेंद्र यादव

Updated at : 15 Apr 2019 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
मुद्दाविहीन विपक्ष चुनौती देने से पहले ही बिखर गया : भूपेंद्र यादव

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीब, किसान और पिछड़ों के कल्याण तथा गांव की तस्वीर बदलने को कृतसंकल्पित है और मुद्दा विहीन विपक्ष चुनौती देने से पहले ही बिखर गया है. यही कारण है कि हताशा में निचले स्तर की […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीब, किसान और पिछड़ों के कल्याण तथा गांव की तस्वीर बदलने को कृतसंकल्पित है और मुद्दा विहीन विपक्ष चुनौती देने से पहले ही बिखर गया है. यही कारण है कि हताशा में निचले स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रहा है.

बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने यह बात छपरा में एक जनसभा में कही. इस जनसभा का आयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी द्वारा आज सारण सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद किया गया था. भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह चुनाव गांव, गरीब, किसानों एवं पिछड़ों के कल्याण के लिये मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिये लड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ आज विपक्ष चुनौती देने से पहले ही बिखर चुका है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए वह हताशा में अभद्र भाषा का उपयोग कर रहा है. आज राहुल गांधी, राजद नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह राजनीति का निम्न स्तर है.’

सरकार की जन कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि पांच साल पहले जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी थी, उसके बाद अनेकों जन कल्याण योजनाएं शुरू की गयी. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण से लेकर किसानों की आय दोगुणी करना, फसल बीमा योजना, सिंचाई परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, हर गांव में बिजली पहुंचाने सहित उज्जवला योजना शामिल है.

भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 70 सालों में अधूरी रही सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया है. उन्होंने जोर दिया कि हमने किसानों के लिये सम्मान निधि योजना शुरू की है और अब अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि हर किसानों को इसके दायरे में लाया जायेगा.

इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने पिछले पांच साल में जितना काम किया है, कांग्रेस-राजद सरकारों ने न तो कभी किया, ना ही कभी कर पाएंगी. आनेवाले वर्षों में गंगा नदी पर 12 और पुल की स्वीकृति मोदी सरकार से मिल चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन