आतंकियों की नेस्तनाबूदी का समय आ गया है
Updated at : 27 Feb 2019 12:18 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा : आतंकियों के गढ़ में घुसकर भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर एक बड़ी कार्रवाई की है. इस ऑपरेशन के बाद सारणवासियों ने भी सेना के हौसले को बढ़ाते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों ने अपने टेलीविजन सेट को खोला और सोशल मीडिया से लेकर […]
विज्ञापन
छपरा : आतंकियों के गढ़ में घुसकर भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक कर एक बड़ी कार्रवाई की है. इस ऑपरेशन के बाद सारणवासियों ने भी सेना के हौसले को बढ़ाते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों ने अपने टेलीविजन सेट को खोला और सोशल मीडिया से लेकर तमाम स्रोतों से भारतीय वायुसेना की इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी मिलने लगी तो सबका उत्साह और जोश बढ़ने लगा.
सुबह से लेकर शाम तक चौक-चौराहों पर सेना के जज्बे को सलाम करते हुए लोग अपने देश पर फक्र महसूस कर रहे थे. वहीं देश के 40 जवानों की शहादत का बदला लेने पर सबके चेहरे खुशी से चमक रहे थे.
स्कूल, कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों में सिर्फ इसी बात को लेकर चर्चा थी. प्रायः हर घर में दिन भर टेलीविजन सेट खुला रहा. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपने पसंदीदा टीवी शो को छोड़ सिर्फ वायुसेना के शौर्य की इस पराकाष्ठा को समाचारों के माध्यम से देखना जरूरी समझ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




