पहली पत्नी व बच्चे को छोड़ दूसरी शादी करने की तैयारी में था युवक, जमशेदपुर से सारण पहुंच पति को कराया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2019 6:15 AM
विज्ञापन
बरात निकलने से पहले पहुंच गयी पुलिस मांझी (सारण) : पहली पत्नी व बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी रचाने जा रहे युवक को पहली पत्नी ने जमशेदपुर से मांझी पहुंच कर शादी रुकवा कर पति तथा ससुर को गिरफ्तार कराया. घर के बाहर बैंड बाजा बज रहा था, सभी रिश्तेदार नये परिधानों में सज-धज कर […]
विज्ञापन
बरात निकलने से पहले पहुंच गयी पुलिस
मांझी (सारण) : पहली पत्नी व बच्चे को छोड़कर दूसरी शादी रचाने जा रहे युवक को पहली पत्नी ने जमशेदपुर से मांझी पहुंच कर शादी रुकवा कर पति तथा ससुर को गिरफ्तार कराया. घर के बाहर बैंड बाजा बज रहा था, सभी रिश्तेदार नये परिधानों में सज-धज कर तैयार थे. गाड़ियां दरवाजे पर सज चुकी थीं.
परिछावन शुरू करने के पहले आंगन में मंगल गीत गाये जा रहे थे और दूल्हे राजा कुंअरथ की भात खा रहे थे. इसी बीच पुलिस के साथ पहुंची पहली पत्नी ने दूल्हे को गिरफ्तार करवा दिया.
यह घटना मांझी थाना क्षेत्र के उड़ियानपुर गांव की की है. बताया जाता है कि 2012 में उड़ियानपुर गांव के सुरेश प्रसाद के पुत्र धनंजय प्रसाद की शादी झारखंड राज्य के जमशेदपुर मानगो थाना क्षेत्र के डिमना निवासी प्रियंका कुमारी के साथ हुई थी और उसे छह वर्ष का पुत्र भी है, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद वह शराब पीकर आने के बाद अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करने लगा.
प्रियंका के बयान पर छह लोगाें पर दर्ज हुई प्राथमिकी : इस मामले में प्रियंका कुमारी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें उसके ससुर सुरेश प्रसाद, सास विद्यावती देवी, भैंसुर दिलीप प्रसाद, जेठानी रोहिणी देवी, देवर प्रदीप प्रसाद तथा संदीप प्रसाद शामिल हैं. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें ससुर सुरेश प्रसाद व पति धनंजय प्रसाद शामिल हैं.
दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया. बताया जाता है कि धनंजय की शादी सीवान जिले के रघुनाथपुर निवासी सुदामा प्रसाद की पुत्री से होने जा रही थी. इसकी सूचना प्रियंका को अपनी जेठानी रोहिणी देवी से मिली थी. इसके बाद उसनेे टाटा से मांझी पहुंच कर इस मामले में पुलिस की मदद से शादी को रुकवा दिया. प्रियंका की जेठानी रोहणी तथा प्रियंका की बड़ी मां अपनी संबंधी थी. संबंधी होने के कारण इसकी शादी हुई थी.
गिरफ्तारी के बाद दूल्हे के भाई ने लड़की से की शादी
उधर, दूल्हे राजा की गिरफ्तारी होने के बाद उसके छोटे भाई प्रदीप प्रसाद से रघुनाथपुर निवासी सुदामा प्रसाद की पुत्री की शादी करायी गयी.
उससे धनंजय की दूसरी शादी होनेवाली थी. दूसरी शादी रचाने के चक्कर में दूल्हे के हवालात पहुंचने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जाता है कि प्रियंका के पिता का 17 दिसंबर, 2003 को निधन हो चुका है और उसकी मां रांची में किसी सरकारी कार्यालयों में सफाई कर्मचारी का काम करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










