साइकिल सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, मौत
Updated at : 29 Jul 2018 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

मशरक : एसएच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास एक तेज रफ्तार की ट्रक ने साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना शनिवार की शाम उस वक्त हुई जब दोनों बाप-बेटा खेत में धान की रोपनी कर साइकिल से घर लौट […]
विज्ञापन
मशरक : एसएच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के पास एक तेज रफ्तार की ट्रक ने साइकिल सवार दो लोगों को रौंद दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया. घटना शनिवार की शाम उस वक्त हुई जब दोनों बाप-बेटा खेत में धान की रोपनी कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी डुमरसन की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक की चपेट में आ गये. स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक ने दोनों साइकिल सवार को रौंदते हुए मशरक की तरफ तेज रफ्तार से निकल गया.
हालांकि ट्रक को घेरने का प्रयास किया गया पर ट्रक की रफ्तार से लोग डर गये. मृतक मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा तख्त गांव निवासी 45 वर्षीय मनोज राय और उनका पुत्र 12 वर्षीय गोलू कुमार बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के आक्रोश को शांत कर शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया, जिससे राहगीर परेशान रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




