झड़प में घायल की इलाज के दौरान मौत
Updated at : 24 May 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

आपसी िववाद में हुई मारपीट के बाद पटना में चल रहा था इलाज गांव में खबर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवां रसूलपुर में आपसी विवाद में हुए मारपीट में इलाज के दौरान पटना में एक की मौत हो गयी. बुधवार को वार्ड सदस्य के पक्ष के घायलों में से […]
विज्ञापन
आपसी िववाद में हुई मारपीट के बाद पटना में चल रहा था इलाज
गांव में खबर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा
मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवां रसूलपुर में आपसी विवाद में हुए मारपीट में इलाज के दौरान पटना में एक की मौत हो गयी. बुधवार को वार्ड सदस्य के पक्ष के घायलों में से एक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं परिजनों की सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गंभीर घायल नंदकिशोर शर्मा का बुधवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. खबर प्रेषण तक शव गांव नहीं आ पाया था. ओपी इंचार्ज हरेराम सिंह ने बताया कि एक जख्मी के मौत की खबर है. पुलिस मुखिया पक्ष के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन सभी घर छोड़ फरार है.
इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. मालूम हो की सोमवार को आपसी विवाद में मुखिया अरविंद कुमार के परिजनों और वार्ड सदस्य रवींद्र शर्मा के साथ उनके परिजन आपस में भिड़ गये थे. दोनों पक्षों से आधे दर्जन लोग धारदार हथियार के हमले में गंभीर जख्मी हो गये थे. मुखिया अरविंद कुमार के परिजन सिद्धनाथ सिंह सहित अन्य का मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था. जबकि वार्ड सदस्य रवींद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा और नंद किशोर शर्मा दूसरे पक्ष के जख्मी का छपरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




