ट्रैक पर लेट खुदकुशी का प्रयास

Updated at : 23 May 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक पर लेट खुदकुशी का प्रयास

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर रिविलगंज व गौतम स्थान स्टेशनों के बीच सेमरिया (पहिया) रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना मंगलवार को दोपहर के समय की है. चालक व गेटमैन की सूझबूझ से ट्रेन को रोक लिया गया और महिला की […]

विज्ञापन

छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेलखंड पर रिविलगंज व गौतम स्थान स्टेशनों के बीच सेमरिया (पहिया) रेलवे क्रासिंग के पास एक महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना मंगलवार को दोपहर के समय की है. चालक व गेटमैन की सूझबूझ से ट्रेन को रोक लिया गया और महिला की जान बच गयी. हुआ यह कि छपरा से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गौतम स्थान स्टेशन से खुल चुकी थी और पहियां रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया था.

इसी बीच एक महिला रेल ट्रैक पर आकर सो गयी जिसे आस पास के लोगों ने हटाने का प्रयास किया लेकिन महिला वहां से नहीं हट रही थी. यह देख कर गेटमैन ने ट्रेन को रोकने के लिए लाल झंडी दिखायी. चालक ने अनहोनी की आशंका पर ट्रेन को रोक दिया. इस घटना की जानकारी गेटमैन ने गौतम स्थान स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक को दी. स्टेशन प्रबंधक ने रिविलगंज थाने को घटना की जानकारी दी. रिविलगंज थाने की पुलिस ने वहां पहुंच कर महिला को वहां से थाना पहुंचाया.

बताया जाता है कि महिला को उसके परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके कारण वह ट्रेन से कट कर जान देने पहुंची थी. वह रिविलगंज थाना क्षेत्र के कुड़ई छपरा गांव की बतायी जाती है और इसके पहले भी कई बार ट्रेन से कट कर जान देने का प्रयास कर चुकी है. रिविलगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों को बुला कर सौंप दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन