बकाया मांगने गये नौकर की हत्या का मामला दर्ज

Updated at : 18 May 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
बकाया मांगने गये नौकर की हत्या का मामला दर्ज

छपरा(कोर्ट) : मालिक से बकाया वेतन मांगने गये युवक की जहर देकर हत्या कर उसे दुर्घटना साबित किये जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल किया गया है. मामले को तरैया थाना क्षेत्र के चनचलिया निवासी विशुनदेव मांझी की पत्नी कुसुम देवी ने दर्ज कराते हुए तरैया बाजार स्थित मिठाई दुकानदार लालबाबू साह और […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : मालिक से बकाया वेतन मांगने गये युवक की जहर देकर हत्या कर उसे दुर्घटना साबित किये जाने का एक मामला सीजेएम न्यायालय में दाखिल किया गया है. मामले को तरैया थाना क्षेत्र के चनचलिया निवासी विशुनदेव मांझी की पत्नी कुसुम देवी ने दर्ज कराते हुए तरैया बाजार स्थित मिठाई दुकानदार लालबाबू साह और साहेब साह समेत अन्य को आरोपित बनाया है. आरोप है कि उसका पुत्र राजकुमार मांझी दस हजार रुपया मासिक मेहनताना में आरोपितों के मिठाई दुकान पर मिठाई बनाने का कार्य करता था .

जिसका कई महीने का वेतन बकाया हो गया था और मांगने पर वे लोग आनाकानी कर रहे थे. वेतन को लेकर उसका पुत्र उनलोगों पर दबाव बनाये हुए था. घटना के दिन राजकुमार अपना बकाया वसूलने गया था कि उनलोगों को सूचना मिली कि उनके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया है और वह तरैया के सरकारी अस्पताल में भर्ती है. वे लोग अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी. महिला का आरोप है कि आरोपितों ने उसके पुत्र को जहर खिला कर एक्सीडेंट बता उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया. सीजेएम ने इस मामले को पंजीकृत कर एक प्रति एसपी को भेजने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन