भव्या के तहत सभी अस्पतालों में शत-प्रतिशत हो ऑनलाइन कार्य : सीएस

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 10 Feb 2026 9:27 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित भव्या कार्यक्रम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

छपरा. मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित भव्या कार्यक्रम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने की. इस दौरान जिले में कार्यक्रम की प्रगति, ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति तथा स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल कार्यप्रणाली को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार, जिला योजना समन्वयक रमेश चंद्रा, जिला अनुश्रवण सह मूल्यांकन पदाधिकारी ब्रजेश कुमार तथा जिला समन्वयक (भव्या) विवेक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों और अस्पतालों से प्राप्त साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर कार्यों की समीक्षा की गयी. सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में भव्या कार्यक्रम के अंतर्गत शत-प्रतिशत ऑनलाइन कार्य सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि मरीजों का पंजीकरण, उपचार संबंधी विवरण तथा रिपोर्टिंग पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़े. इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) एवं एएनएम को भव्या लाइट एप तथा आशा कार्यकर्ताओं को एम-आशा एप पर नियमित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी बेहतर होगी और मरीजों को त्वरित लाभ मिलेगा. बैठक के अंत में सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन