Samastipur : उन्नत खेती के तकनीकी ज्ञान सीख रही महिला किसान
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 17 Apr 2025 10:22 PM
कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से महिला किसान उन्नत खेती के तकनीकी ज्ञान को हासिल करने में जुटी है.
Samastipur : पूसा . कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से महिला किसान उन्नत खेती के तकनीकी ज्ञान को हासिल करने में जुटी है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से संचालित वाहन ने मुजफ्फरपुर के पिरापुर स्थित कंचन सेवा आश्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से रूबरू कराया. इसमें विभिन्न पंचायतों से आयी महिला किसानों ने भाग लिया. फसल अवशेष प्रबंधन, पशुपालन, मुर्गीपालन, बकरीपालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खीपालन और जैविक खेती जैसे विषयों पर वीडियो फिल्मों के माध्यम से व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की. चतुर्थ कृषि रोड मैप के विभिन्न आयामों की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम के मध्य से किसानों ने सीधे अपने प्रश्न पूछे व समस्याओं का त्वरित समाधान भी पाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










