पूसा में टीबी स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण, संभावित मरीजों की समय पर पहचान और इलाज के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
टीबी स्क्रीनिंग शिविर का नियमित निरीक्षण करने की जरूरत: प्रबंधक

स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करते अधिकारी। | Prabhat Khabar Network

पूसा प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष स्क्रीनिंग अभियान की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है. अधिकारियों ने टीबी स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण कर मरीजों की जांच और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया. समय पर पहचान और निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

TB Mukt Bharat: पूसा प्रखंड में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान की मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है. इसी क्रम में रेपुरा केंद्र संख्या-72 पर संचालित टीबी स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फैज़ले रब और बीसीएम शमीम असगर ने किया. अधिकारियों ने शिविर में मरीजों की स्क्रीनिंग, पंजीकरण, जांच व्यवस्था और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया.

स्क्रीनिंग और जांच व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि संभावित टीबी मरीजों की जल्द पहचान कर उनकी समय पर जांच कराई जाए. साथ ही सभी पात्र मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने और अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई.

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहा अभियान

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फैज़ले रब ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पूसा प्रखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें शुरुआती चरण में ही इलाज उपलब्ध कराना है.

टीबी मुक्त भारत लक्ष्य पर फोकस

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और इलाज के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है. समय पर जांच और उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर पहुंचे NSUI के बड़े नेता, छात्रों के अधिकार और रोजगार को लेकर सरकार पर साधा निशाना


विज्ञापन
Subash Chandra Ku

लेखक के बारे में

By Subash Chandra Ku

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन