बिहार संपर्क क्रांति से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब इस नए स्टेशन पर भी रुकेगी ट्रेन
ट्रेन की तस्वीर
Bihar Sampark Kranti: उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब कर्पूरीग्राम स्टेशन पर भी रुकेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
Bihar Sampark Kranti: उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली लोकप्रिय बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव अब एक और स्टेशन पर होगा. जल्द ही यह ट्रेन समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के बीच स्थित कर्पूरीग्राम स्टेशन पर भी रुकेगी. रेलवे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
आपके शहर में
रेल मंत्री ने दी मंजूरी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार संपर्क क्रांति के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव को स्वीकृति दे दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर को पत्र भेजकर दी गई है. विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस फैसले की आधिकारिक सूचना जारी की गई.

स्थानीय लोगों की लंबे समय से थी मांग
कर्पूरीग्राम में ट्रेन के ठहराव की मांग काफी समय से की जा रही थी. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से आग्रह किया था. इसके बाद उन्होंने 9 जून 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर यह मांग रखी.
रेल मंत्री ने पत्र में बताया कि जनहित को देखते हुए इस प्रस्ताव पर कार्रवाई की गई. सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब ठहराव को मंजूरी दे दी गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अब 16 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
अब तक 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दरभंगा और नई दिल्ली के बीच 15 स्टेशनों पर रुकती थी. दरभंगा से चलने के बाद यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए नई दिल्ली पहुंचती है.
अब कर्पूरीग्राम इस ट्रेन का 16वां ठहराव होगा. इससे आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा.
जल्द होगा औपचारिक शुभारंभ
केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि कर्पूरीग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति के ठहराव की शुरुआत जल्द ही समारोहपूर्वक की जाएगी. तारीख की घोषणा रेलवे की ओर से जल्द की जाएगी.
रेलवे के इस फैसले से समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक आसान होगी. खासकर दिल्ली जाने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए