रात में तालाब किनारे सोता था अज्ञात युवक, सुबह सीढ़ी पर मिला शव, मौत की वजह पोस्टमार्टम से होगी साफ

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर के बथुआ बुजुर्ग में सोमवार को एक तालाब की सीढ़ी पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक पिछले 10 दिनों से इलाके में रह रहा था और रात में तालाब के पास ही सोता था. पुलिस शव की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित डीहवरणी स्थान के समीप सोमवार को तालाब की सीढ़ी पर करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक पिछले करीब 10 दिनों से इसी क्षेत्र में रह रहा था और रात में तालाब के पास ही सोता था. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने में जुट गयी.

विज्ञापन

10 दिनों से इलाके में रह रहा था युवक

स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात युवक पिछले करीब 10 दिनों से बथुआ बुजुर्ग क्षेत्र में रह रहा था. वह रात में तालाब के समीप ही सोता था. कभी-कभी लोगों से भोजन मांगकर खा लेता था और अधिकांश समय अकेले बैठा रहता था.

सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उसे तालाब की सीढ़ी पर पड़ा देखा. पास जाकर देखने पर उसके मृत होने की जानकारी हुई.

शव के पास मिली पानी की बोतल और बिस्किट

युवक पैंट-शर्ट पहने हुआ था. उसके पास पानी की बोतल और बिस्किट पड़े मिले. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के मुंह से झाग अथवा लार निकलने की बात भी सामने आयी है.

हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है.

पहचान कराने में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर मुसरीघरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. अज्ञात शव की पहचान के लिए फोटो, हुलिया और अन्य पहचान चिह्न सुरक्षित करने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

अंतिम संस्कार को लेकर भी सामने आयी परेशानी

बताया गया कि पुलिस ने शव के अंतिम संस्कार के लिए नगर पंचायत से संपर्क किया था. नगर पंचायत की ओर से फंड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गयी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर चौकीदार तैनात कर दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस ने आवेदन देने और जेसीबी की व्यवस्था करने की बात कही है. लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने समेत नियमानुसार पूरी प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें

विभूतिपुर में योग सर्टिफिकेट का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 10 लाख रुपये की बात


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन