Samastipur: लोहागीर में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur: लोहागीर में वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में दो गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव में शनिवार को वर्चस्व कायम की नीयत से की गई फायरिंग की घटना में लोगों द्वारा पकड़े गये दोनों बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

उजियारपुर . थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव में शनिवार को वर्चस्व कायम की नीयत से की गई फायरिंग की घटना में लोगों द्वारा पकड़े गये दोनों बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अंगारघाट थाना क्षेत्र के हरपुर रेवाड़ी निवासी मो अब्बास का पुत्र मो. इस्लाम के विरुद्ध कांड संख्या 143/25 एवं लोहागीर निवासी मो. सागीर के पुत्र मो राजा के विरुद्ध कांड संख्या 144/25 दर्ज किया गया है. बता दें कि करीब 4 दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाशों की टीम ने स्थानीय कब्रिस्तान के समीप एक पान दुकानदार के भाई को जान मारने की नीयत से गोलीबारी की थी. घटना में दुकानदार का भाई बाल-बाल गये. बदमाशों के हाथों में हॉकी स्टीक के अलवा पिस्तौल भी थे. घटना के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों दो बदमाशों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन