Train News: ट्रेनों में नशाखुरानी गिरोह सक्रिय, समस्तीपुर स्टेशन पर बेहोश मिले पति-पत्नी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Jan 2025 12:30 PM
अस्पताल में भर्ती दंपति
Train News: समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार सुबह पति-पत्नी बेहोशी की स्थिति में मिले हैं. पुलिस का कहना है कि दंपती के होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने खुद जहर खाया है या नशा खुरानी गिरोह का वह शिकार हुए हैं.
Train News: समस्तीपुर जंक्शन पर मंगलवार सुबह पति-पत्नी बेहोशी की स्थिति में मिले हैं. उनके पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उनकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका गांव के रहने वाले गणेश पासवान और उनकी पत्नी के रूप में की गई है. दंपती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. उनके साथ दो बच्चे भी हैं, जो काफी छोटे हैं और कुछ बता नहीं पा रहे हैं.
पुलिस का कहना है कि दंपती के होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने खुद जहर खाया है या नशा खुरानी गिरोह का वह शिकार हुए हैं. पूरे मामले की जांच अभी की जा रही है. बेहोश गणेश पासवान के पॉकेट से ग्वालियर से नई दिल्ली और झांसी से मुजफ्फरपुर तक के दो टिकट मिले हैं. एक टिकट 18 जनवरी तो दूसरा 19 जनवरी की है.
दोनों के मुंह से निकल रहा था झाग
घटना के संबंध में रेलवे कर्मियों ने बताया कि सुबह दोनों को कारखाना की ओर देखा गया था. दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था. दंपति के साथ दो बच्चे भी मिले हैं. तत्काल रेलवे अस्पताल को सूचना देते हुए उसे सदर अस्पताल लाया गया. शक है कि दंपती ने जहरीली पदार्थ खाया है. घटना की सूचना पर जीआरपी थाना अध्यक्ष बीपी आलोक के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है.
Also Read: कितना दमदार है ‘हम’ का दावा! 40 सीटों की मांग पर मांझी ने कह दी ये बड़ी बात
रेलवे पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे पुलिस पदाधिकारी की ओर से दंपती के परिजनों को सूचित किया गया है. जीआरपी इंस्पेक्टर बीपी आलोक ने बताया कि दंपती के होश में आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसने खुद जहर खाया है या नशा खुरानी गिरोह का वह शिकार हुए है. पूरे मामले की जांच अभी की जा रही है. दोनों बच्चे काफी छोटे-छोटे हैं. वैसा कुछ बता नहीं पा रहे हैं, जिससे कोई नतीजे पर पहुंचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










