Samastipur News:हसनपुर में गल्ला व्यवसायी से तीन लाख की लूट

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 29 Sep 2025 6:52 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोकनी मोड़ के निकट रविवार की देर रात घात लगाये अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी से करीब तीन लाख रुपये लूट लिये.

विज्ञापन

Samastipur News:हसनपुर : थाना क्षेत्र के कोकनी मोड़ के निकट रविवार की देर रात घात लगाये अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी से करीब तीन लाख रुपये लूट लिये. विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये. जख्मी व्यवसायी का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है. पीड़ित की पहचान कोकनी गांव निवासी रूपेश कुमार के रुप में बतायी गयी है. घटना की सूचना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि रुपेश आलू-प्याज का व्यवसाय करता है. अन्य दिनों की भांति ही रविवार की देर रात व्यवसाय करने के बाद व्यवसाय करने के बाद अपने घर को लौट रहे थे. इसी दौरान इमली चौक के पास पहले से घात लगाये पांच की संख्या में अपराधियों ने उसे रोक लिया. पिस्टल का भय दिखाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया. जब रूपेश ने इसका विरोध किया तो मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही रुपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गये. बताया जाता है कि बैग में तीन लाख से अधिक रुपये थे. पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह प्याज के एक ट्रक का भुगतान करने के लिए पैसा इकट्ठा कर घर ले जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई. पीड़ित ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि पिस्तौल सटाकर उससे लूटपाट की गयी है. उनके एक स्टाफ से पांच हजार व मोबाइल भी लूट लिया गया है. थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि व्यवसायी ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी कर ली जायेगी. इसके लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन