Samsatipur : बंद शौचालय से किशोरी की लाश बरामद

थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार देर रात एक किशोरी की लाश बंद शौचालय से बरामद किया गया.
Samsatipur : मोहिउद्दीननगर . थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार देर रात एक किशोरी की लाश बंद शौचालय से बरामद किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस सिलसिले में मृत किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना को लेकर मृतका की माता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें किशोरी के पिता समेत पांच लोगों को नामजद व पांच अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पति अन्य के साथ साजिश रचकर अक्सर मारपीट करते थे. इससे आजिज होकर वह मायके चली गई थी. बुधवार को बेटे ने बताया कि बहन का शव शौचालय में पड़ा है. इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई. बताया जाता है कि मृत किशोरी की माता आरोपी की दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी की असाध्य रोग से मौत के बाद आरोपी ने दूसरी शादी की थी. पहली पत्नी से दो बेटे एवं दो बेटियां हैं. दूसरी पत्नी से एक बेटा व एक बेटी है. थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है. इस बाबत डीएसपी बीके मेधावी ने जानकारी दी कि शव घर के शौचालय से मिला. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आयेगी. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. मृत किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. चर्चा का बाजार गर्म किशोरी की बंद शौचालय में शव मिलने से चर्चा का बाजार गर्म रहा. घटना के वास्तविक कारणों को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे. कहीं ऑनर किलिंग तो कहीं किशोरी की हत्या के अन्य कारणों की पड़ताल लोग अपने स्तर से कर रहे थे. मामला जो भी हो वह तो पुलिसिया जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. बरहाल किशोरी की मौत ने ग्राम्य जीवन की खोखली आधुनिकता की पोल खोल कर रख दी है. मृत किशोरी का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




