samastipur: दुर्गा पूजा फीका, आज तक नहीं मिला शिक्षकों का वेतन

Updated:
विज्ञापन
samastipur: दुर्गा पूजा फीका, आज तक नहीं मिला शिक्षकों का वेतन

अधिकांश जिलों में भुगतान भी किया गया. परन्तु समस्तीपुर जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.

विज्ञापन

सिंघिया . प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से दुर्गा पूजा फीका रहा. जबकि शिक्षकों के वेतन भुगतान करने को लेकर दुर्गा पूजा के मद्देनजर वित्त विभाग के प्रधान सचिव के ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को 25 सितम्बर से भुगतान करने का आदेश निर्गत किया था. आदेश के आलोक में 20 सितम्बर को ही बीआरसी सिंघिया से जिला को सभी कोटि के शिक्षकों का धनात्मक, ऋणात्मक एवं स्टैंडिंग एडवाइस भेज दिया गया. अधिकांश जिलों में भुगतान भी किया गया. परन्तु समस्तीपुर जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. जिससे शिक्षकों का दुर्गा पूजा उदासीन रह गया. प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सक्षमता पास शिक्षकों को पहले से हीं पांच से पंद्रह हजार रुपए कम भुगतान हो रहा है. दुर्गा पूजा को लेकर 25 सितम्बर तक भुगतान करने का आदेश था. 8 अक्टूबर तक भुगतान नहीं हो पाया. इससे शिक्षकों में सरकार के प्रति आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन