Samastipur News:टैगोर हाउस ने जीती रंगोली प्रतियोगिता

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 19 Oct 2025 6:07 PM

विज्ञापन

दीपोत्सव अवसर पर शहर के केशवचन्द ज्ञान निकेतन में अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : दीपोत्सव अवसर पर शहर के केशवचन्द ज्ञान निकेतन में अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया. घरौंदा प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं से चार-चार बच्चों के 42 समूह में भाग लिया. इनमें उन्हें सस्टेनेबल हाउस थीम पर 2 घंटे के अंदर घर का डिजाइन बनाना था. इसमें प्रथम स्थान द नेचुरल नॉस्टैल्जिया समूह रहा. जिसके सदस्य समीक्षा कुमारी, दीपांजलि कुमारी और प्रियदर्शनी कुमारी थह. इनको पुरस्कार स्वरूप 1200 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया. द्वितीय पुरस्कार दी आयुष स्क्वाड टीम को प्राप्त हुआ. जिसके सदस्य आयुष, प्रेम प्रभात, आदर्श और अभिषेक थे. इनको पुरस्कार स्वरूप 700 का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया. तृतीय पुरस्कार इंटेलेक्चुअल टीम को मिला. जिसके सदस्य विवेक कृष्ण, साक्ष्य प्रतीक और आयुष थे. इन्हें 500 का चेक एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया. यह प्रतियोगिता कक्षा 5 से 10 तक के बच्चों के लिए आयोजित की गई. कक्षा 1 से लेकर के 4 तक के बच्चों के लिए कैंडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता अर्ष तिवारी, द्वितीय विजेता केशव कुमार एवं तृतीय विजेता आयुष कुमार रहे. विद्यालय के मंगेशकर हाउस, कलाम हाउस, ध्यानचंद हाउस और टैगोर हाउस के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसके विजेता टैगोर हाउस रहे, इन्हें 1000 का पुरस्कार राशि का प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया. सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार विद्यालय के संस्थापक राम कुमार तिवारी, द्वितीय पुरस्कार सेक्रेटरी रविकांत कुमार एवं तृतीय पुरस्कार एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज रितु ने दिया. एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज ने अभिभावकों को लैटरल एंट्री ऑफर के बारे में भी बताया. जिसके तहत अभी नि:शुल्क नामांकन लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन