ePaper

पुलिस अधीक्षक ने किया नगर थाना का औचक निरीक्षण

Updated at : 29 Jul 2024 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने किया नगर थाना का औचक निरीक्षण

लिस अधीक्षक विनय तिवारी ने सोमवार की शाम नगर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस कार्यालय में मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की

विज्ञापन

समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने सोमवार की शाम नगर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस कार्यालय में मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की. साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया. एसपी ने थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता से कांडों के बारे में जानकारी ली. थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा कि निरीक्षण में सभी सामान्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन