ePaper

सरायगढ़, रक्सौल व जयनगर से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

Updated at : 13 Jul 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
सरायगढ़, रक्सौल व जयनगर से चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

सावन में सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . सावन में सुल्तानगंज और देवघर जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रही है. यह ट्रेन सरायगढ़ से सहरसा होते हुए देवघर जायेगी. जबकि इसके अलावा रक्सौल से देवघर और जयनगर से आसनसोल के बीच भी ट्रेन परिचालन की जायेगी. सरायगढ़ देवघर एक्सप्रेस 055 73/74 संख्या के साथ रवाना होगी. सरायगढ़ से यह ट्रेन 3.05 में खुलेगी. देवघर 11:30 में पहुंचेगी. 11:45 में देवघर से खुलकर 22.15 में सरायगढ़ पहुंचेगी. 21 जुलाई से यह ट्रेन रवाना होगी. इसमें सामान्य डब्बे रहेंगे. इसी तरह रक्सौल देवघर एक्सप्रेस ट्रेन रविवार, मंगलवार व गुरुवार को रवाना होगी.रक्सौल से 5.15 सुबह में खुलेगी समस्तीपुर 9.50 पहुंचेगी. देवघर 16:45 में ट्रेन पहुंचेगी. 17:45 में यह रवाना होगी. यह रात में 2:40 में समस्तीपुर जंक्शन आयेगी. इसी तरह जयनगर आसनसोल एक्सप्रेस 05597/98 संख्या के साथ रवाना होगी. गुरुवार शुक्रवार और रविवार यह ट्रेन चलेगी. जयनगर से 22:00 बजे खुलेगी और आसनसोल 11:30 में पहुंचेगी.समस्तीपुर यह ट्रेन रात में 12:45 बजे आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन