ePaper

Samastipur: कबड्डी बालिका वर्ग में लगुनिया व बालक वर्ग में टभका चैंपियन

Updated at : 08 Oct 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur: कबड्डी बालिका वर्ग में लगुनिया व बालक वर्ग में टभका चैंपियन

एसजीएफआई जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

विज्ञापन

समस्तीपुर . शहर के पटेल मैदान में जारी एसजीएफआई जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन अंडर 14 आयु वर्ग में कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 10 के छात्र-छात्राओं के बीच चयन प्रतियोगिताएं हुई. एथलेटिक्स बालिका वर्ग के 100 मीटर फर्राटा दौड़ में दलसिंहसराय कि शिवानी कुमारी, बिरसिंहपुर की मीनाक्षी सिंघानिया एवं सरायरंजन की वैष्णवी कुमारी और बालक वर्ग में वारिसनगर के सतीश कुमार, बिरसिंहपुर के आदित्य कुमार एवं चकहाजी के सिद्धार्थ कुमार ने गोल्ड, सिल्वर व ब्राउन मेडल हासिल किया. 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बिरसिंहपुर के सुमन कुमार, चकहाजी के सिद्धार्थ कुमार और विभूतिपुर के मनजीत कुमार एवं बालिका वर्ग में सरायरंजन की रूपा कुमारी मालदा की स्वाति कुमारी सरायरंजन की सृष्टि कुमारी और 600 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में विभूतिपुर के सुमन कुमार, बिरसिंहपुर के कृष्ण कुमार, पटोरी के अनमोल कुमार एवं बालिका वर्ग में पटोरी की पिंकी कुमारी, कचहरी समस्तीपुर की चंचल छवि, बिरसिंहपुर की मीनाक्षी सिंघानिया ने बाजी मारी. लंबी कूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हरपुर एलौथ की बेबी कुमारी, कल्याणपुर की कोमल कुमारी, सरायरंजन की पल्लवी रानी एवं बालक वर्ग में वारिसनगर के सतीश कुमार, बिरसिंहपुर के शिवम कुमार और रोसड़ा के समर राज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी तरह ऊंची कूद के बालक वर्ग में वीरसिंहपुर के शिवम कुमार, हसनपुर के सौरव कुमार व शिवाजीनगर के सौरभ कुमार और बालिका वर्ग में सरायरंजन की पल्लवी, हसनपुर की सिमरन कुमारी एवं बिरसिंहपुर की मीनाक्षी सिंघानिया ने गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. इधर, लाल कोठी परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 14 बालिका वर्ग के फाइनल में अंबेडकर आवासीय विद्यालय समस्तीपुर ने सेंट स्टीफन दलसिंहसराय को 21- 03 से एवं बालक वर्ग में इश्वरीय उच्च विद्यालय टभका ने लगुनिया रघुकंठ को पराजित कर खिताब अपने नाम किया. वहीं कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर 17 बालिका वर्ग में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लगुनिया रघुकंठ ने सिंहमा बिथान को करें संघर्ष में 17-16 से एवं बालक वर्ग में ईश्वरीय उच्च विद्यालय टभका ने 37-08 दलसिंहसराय को हराकर चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम किया. जिला खेल पदाधिकारी ने विजेता एवं उपविजेता टीम और इंडिविजुअल इवेंट में ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन