पांच सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं का धरना- प्रदर्शन

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 20 Mar 2025 10:29 PM

विज्ञापन

सीडीपीओ कार्यालय परिसर में गुरुवार को सेविकाओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया.

विज्ञापन

उजियारपुर . सीडीपीओ कार्यालय परिसर में गुरुवार को सेविकाओं ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया. इनकी मांगों में गुजरात हाई कोर्ट के निर्णय के आलोक में सेविका व सहायिका का सरकारीकरण, पोषण ट्रैकर पर काम करने के लिए फाइव जी मोबाइल व प्रतिवर्ष रिचार्ज के लिए पांच हजार रुपये देने, पोषाहार राशि में वृद्धि व पोषाहार सामग्री बाजार मूल्य से देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष रीना कुमारी, गीता कुमारी, नीलम देवी, रेखा कुमारी, ललिता कुमारी, रूपा कुमारी, अंचला कुमारी, शीला देवी, रुबी कुमारी, ममता कुमारी, मंजू रानी, मुन्नी कुमारी, प्रियंका कुमारी, वीणा कुमारी, चन्द्रकला कुमारी, सुधा भगत, कविता कुमारी आदि मौजूद थी. शिवाजीनगर : सीडीपीओ कार्यालय पर सेविकाओं ने प्रखंड अध्यक्ष बेला सिन्हा की अध्यक्षता में धरना दिया. मौके पर संघ सचिव सेविका किरण कुमारी, सरोज देवी, सरस्वती कुमारी, रंभा भारती, सबिता कुमारी, बिंदु कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, सरिता कुमारी, जयमाला कुमारी, कलिया देवी, शशिकला सिन्हा, फूलमणि सिन्हा, सुनीता कुमारी थी. कल्याणपुर : सेविकाओं ने प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमारी की अध्यक्षता में सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया. मौके पर संगीता कुमारी, कंचन लता, तबसूम, सीता देवी, पिंकी कुमारी, सविता कुमारी, कविता कुमारी, अमूल्या रानी, शिप्रा कुमारी, प्रियम कुमारी, निभा देवी, ललिता देवी, राम सागर साह थे. ताजपुर : सीडीपीओ कार्यालय पर सेविका-सहायिकाओं ने धरना दिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजना कुमारी, सचिव पूनम देवी, गीता कुमारी, मीना रानी, लालमणि कुमारी, सीमा कुमारी, शकुंतला कुमारी, रेखा कुमारी, मुन्नी देवी, पूनम देवी थी. शाहपुर पटोरी : सेविका एवं सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय पर धरना दिया. प्रखंण्ड अध्यक्ष संगीता रानी, अमिता कुमारी, संजना कुमारी, पुष्पम कुमारी, कमल कांति कुमारी, पुष्पा कुमारी, शीला कुमारी थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन