Samastipur News:छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. पहले यह तिथि 24 सितंबर निर्धारित थी, लेकिन विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए विभाग ने नई अंतिम तिथि 4 अक्टूबर कर दी है. अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 4 अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. इसके साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने पहले से आवेदन कर दिया है, वे 5 से 7 अक्टूबर के बीच अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर पायेंगे. सुधार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही संभव होगा. इस परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर को किया जायेगा. यह परीक्षा उन मेधावी विद्यार्थियों के लिए है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय विभाग द्वारा तय सीमा के भीतर हो और जो वर्तमान में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत हों. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Krishan Mohan Pathak

लेखक के बारे में

By Krishan Mohan Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन