Samastipur: बटहा में 12 को नारी जागरण को सप्तशक्ति संगम का होगा आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur: बटहा में 12 को नारी जागरण को सप्तशक्ति संगम का होगा आयोजन

आगामी 12 अक्टूबर को नारी जागरण के उद्देश्य से सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

रोसड़ा . सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल बटहा में आगामी 12 अक्टूबर को नारी जागरण के उद्देश्य से सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग तीन सौ महिलाएं भाग लेगी. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विद्यालय प्रांगण में बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता बेगूसराय विभाग निरीक्षक विनोद कुमार ने की. इसमें सप्तशक्ति संगम बेगूसराय विभाग की संयोजिका आचार्या प्रतिभा कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर के विद्या भारती विद्यालयों में नारी शक्ति जागरण अभियान चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य समाज में नारी स्वावलंबन, नेतृत्व व राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता को सशक्त बनाना है. विद्यालय के प्रधानाचार्य रामचंद्र मंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. अतिथियों का परिचय एवं स्वागत आचार्य विजयव्रत कंठ ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी घनश्याम मिश्र ने किया. कार्यक्रम का समापन आचार्य राम शंकर झा द्वारा शांति मंत्र के साथ किया गया. सप्तशक्ति संगम नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है. मौके पर पिंकी कुमारी, अर्चना कुमारी, अंजू कुमारी, पूनम कुमारी, ���ुष्मिता कुमारी, नैंसी गुप्ता सहित विद्यालय के सभी आचार्य-आचार्या उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन