ePaper

लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में फरवरी की रैंकिंग में जिला सूबे में चौथे स्थान पर

Updated at : 16 May 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में फरवरी की रैंकिंग में जिला सूबे में चौथे स्थान पर

बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में जिला सूबे में फरवरी की रैंकिंग में चौथे पायदान पर है. इसके साथ ही जिला इस रैंकिंग में नीचे खिसक गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में जिला सूबे में फरवरी की रैंकिंग में चौथे पायदान पर है. इसके साथ ही जिला इस रैंकिंग में नीचे खिसक गया है. विदित हो गत वर्ष अप्रैल, मई व जून की राज्यस्तरीय रैंकिंग में जिला पहले स्थान पर था. इस स्थान को गत वर्ष जुलाई में जिला बरकरार नहीं रख सका. जुलाई में जिला तीसरे स्थान पर रहा. वहीं अगस्त और सितंबर में जिला दूसरे स्थान पर रहा. अगस्त 2023 में जिले में समीक्षित माह में 98.96 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया था. सितंबर में भी जिला की स्थिति दूसरे स्थान पर बरकरार रही. सितंबर में 97.51 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया था. वहीं अक्टूबर में 97.74 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया था. फरवरी 2024 की रैंकिंग में जिला मात्र 98.15 प्रतिशत आवेदनों का ही निष्पादन कर सका. फरवरी 2024 की रैंकिंग में सर्वाधिक 99.90 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर जनाहाबाद जिला सूबे में पहले नंबर पर रहा. 99.40 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर बांका जिला दूसरे स्थान पर रहा. वहीं 98.81 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन कर सुपौल जिला तीसरे स्थान पर रहा. विदित हो कि कार्य की उपलब्धियों के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है. इसके लिए मापदंड तय किये गये हैं. जिलों में कार्य निष्पादन का सर्विस प्लस एप्लीकेशन से प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं अन्य संगत आंकड़ों सहित मापदंडों के आधार पर सूबे में जिले की रैंकिंग निर्धारित की जाती है. इसी आधार पर फरवरी 2024 की रैंकिंग में जिला राज्य में चौथे स्थान पर रहा. जिले ने 01 जनवरी 2022 से समीक्षित माह तक 98.15 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया है. जिले को फरवरी में 89.80 अंक मिले हैं. 1 जनवरी 2022 से समीक्षित माह तक 3404501 आवेदन पड़े, इसमें से 3341519 आवेदनों का निष्पादन हुआ. आवेदनों के निष्पादन में जिले को 10 अंक में 9.82 अंक मिला है. समीक्षित माह में जिले में 209452 आवेदनों का निष्पादन हुआ है. इसमें नियत समय सीमा के भीतर निष्पादित आवेदनों की संख्या 209309 है. नियत समय सीमा के भीतर निष्पादित आवेदनों का प्रतिशत 99.93 है. इसमें जिले को 30 अंक में 29.98 अंक मिले हैं. नियत समय सीमा के बाद निष्पादित आवेदनों की संख्या 143 है. नियत समय सीमा के बाद निष्पादित आवेदनों का प्रतिशत 0.07 है. इसमें 10 अंक में 0.01 अंक मिला है. समीक्षित माह में सत्यापित किये जाने के लिये अपेक्षित प्रमाण पत्रों की संख्या 109 है. समीक्षित माह में सत्यापित किये गये प्रमाण पत्रों की संख्या 109 है. प्रारंभ से समीक्षित माह तक प्राप्त अपील की संख्या 34863 है. निष्पादित अपील की संख्या 34863 है. प्रारंभ से समीक्षित माह तक शास्ति अधिरोपित राशि 402500 रुपये है. शत-प्रतिशत राशि की वसूली हुई है. राशि वसूली में दस में दस अंक मिला है. समीक्षित माह में अपेक्षित निरीक्षणों की संख्या चार है. समीक्षित माह में निरीक्षण किये गये लोक सेवा केन्द्रों की संख्या चार है. इसमें जिले को 10 में 10 अंक मिला है.

आंकड़ों की नजर में

समीक्षित माह तक आवेदनों की कुल संख्या – 3404501

समीक्षित माह तक निष्पादित आवेदनों की कुल संख्या – 3341519निष्पादित आवेदनों का प्रतिशत -98.15

कुल प्राप्त अंक – 89.80समीक्षित माह में जिले में निष्पादित आवेदन – 209452

समीक्षित माह तक शास्ति अधिरोपित राशि – 402500निष्पादित अपील की संख्या – 34863

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन