Samastipur: राज्यस्तरीय मशाल एथलेटिक्स में समस्तीपुर ओवरऑल चैंपियन
Author Ranjeet thakur
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर जिले की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत लिया.
विज्ञापन
समस्तीपुर . पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में आयोजित राज्यस्तरीय मशाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में समस्तीपुर जिले की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीत लिया. जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों, टीम मैनेजर व कोच को बधाई दिया है. कहा कि यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया. अंडर-16 बालक वर्ग में किशन कुमार ने क्रिकेट बॉल थ्रो में गोल्ड मेडल जीता. वहीं अमन कुमार ने 800 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. अंडर 16 बालिका वर्ग में रिया कुमारी ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में सिल्वर, जबकि अंशु कुमारी ने लंबी कूद में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. अंडर-14 बालक वर्ग के 60 मीटर दौड़ में भी समस्तीपुर के खिलाड़ी ने सिल्वर मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया. सभी वर्गों में शानदार प्रदर्शन के बल पर समस्तीपुर टीम ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










