समस्तीपुर: जमीनी विवाद में हत्या, पिता और दो बेटों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में जमीनी विवाद में हत्या: पिता और दो बेटों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Samastipur News: समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर में जमीनी विवाद को लेकर मदन साह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट।

Samastipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय अनुमंडल के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद में मदन साह की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिता और उसके दो बेटों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

सिर फोड़कर की गई हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि उजियारपुर थाना को सातनपुर वार्ड संख्या 3 में मदन साह के साथ मारपीट और सिर फोड़कर जख्मी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि मदन साह का शव खाट पर पड़ा था और उनकी मृत्यु हो चुकी थी. मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का सीधा आरोप लगाया.

पत्नी की शिकायत पर BNS के तहत मामला दर्ज

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मदन साह का जमीनी विवाद सुनील साह के परिवार से चल रहा था. घटना के बाद मृतक की पत्नी मीता देवी ने उजियारपुर थाने में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में आरोप लगाया गया कि सुनील साह, उनके पुत्र राजा कुमार और अमन कुमार ने मिलकर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे मदन साह की मौत हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नए कानून (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल

इस गंभीर मामले के अनुसंधान का जिम्मा पु.अ.नि. अजीत कुमार को सौंपा गया है. पुलिस ने विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर नामजद आरोपी सुनील साह और उनके दोनों बेटों (राजा कुमार व अमन कुमार) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन