Samastipur News: 5 प्रखंडों में खुलेंगे राजकीय डिग्री कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अस्थाई रूप से शुरू होगी पढ़ाई

Published at :07 May 2026 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News new government degree colleges five blocks temporary campus academic session 2025

डिग्री कॉलेज

Samastipur News:समस्तीपुर के खानपुर, कल्याणपुर, बिथान, सिंघिया और विद्यापतिनगर में नए राजकीय डिग्री कॉलेज खुलने जा रहे हैं. फिलहाल ये कॉलेज अस्थाई तौर पर उच्च विद्यालयों में चलेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News:  बिहार सरकार की ‘सात निश्चय-3’ (2025-30) योजना के तहत समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों—खानपुर, कल्याणपुर, बिथान, सिंघिया और विद्यापतिनगर को उच्च शिक्षा की बड़ी सौगात मिली है. इन प्रखंडों में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए जाएंगे. खास बात यह है कि जब तक कॉलेजों के स्वतंत्र भवन तैयार नहीं हो जाते, तब तक इनका संचालन स्थानीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के परिसरों में अस्थाई रूप से किया जाएगा.

शिक्षकों और कर्मियों के 44 पदों का सृजन

डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक महाविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए 44 पद सृजित किए गए हैं. इनमें 32 पद सहायक प्राध्यापकों (शिक्षक वर्ग) के होंगे, जो हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र और विज्ञान जैसे विषय पढ़ाएंगे. वहीं, 12 पद शिक्षकेतर कर्मियों के होंगे, जिनमें लिपिक, पुस्तकालय सहायक और लैब इंचार्ज शामिल हैं. इस पहल से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

चिन्हित स्कूलों में चलेगा सत्र, प्राचार्यों को मिला अतिरिक्त प्रभार

कॉलेजों के संचालन के लिए अस्थाई भवनों का चयन कर लिया गया है. खानपुर का कॉलेज भोरे शाहपुर स्कूल में, कल्याणपुर का मिल्की रमौली में, बिथान का बेलसंडी में, सिंघिया का बसुआ में और विद्यापतिनगर का कॉलेज मऊ वाजिदपुर स्कूल परिसर में संचालित होगा. प्रशासनिक देखरेख के लिए जिले के स्थापित कॉलेजों के प्राचार्यों को नोडल अधिकारी बनाया गया है. आरएनएआर कॉलेज और यूपी कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों के प्राचार्य इन नए संस्थानों की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अब स्नातक की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन