Samastipur News: घर से एक काम के लिए निकला था सतीश, कुछ देर बाद आई मौत की दर्दनाक खबर

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News khanpur-road-accident-teenager-satish-kumar-dies

एक्सीडेंट का प्रतीकात्मक फोटो

Samastipur News: समस्तीपुर के खानपुर-रेबड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 16 वर्षीय सतीश कुमार की मौत हो गई. गैस सिलेंडर भराने निकला किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ था. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. किशोर घर से गैस सिलेंडर भराने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है.

खानपुर-रेबड़ा मोड़ के पास हुआ हादसा

मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा गांव वार्ड संख्या-दो निवासी विनोद राय के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सतीश सोमवार की शाम घर से गैस सिलेंडर भराने के लिए निकला था. इसी दौरान खानपुर-रेबड़ा मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सतीश सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तत्काल इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

परिवार में मचा कोहराम

किशोर की असमय मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार सतीश बेहद मिलनसार स्वभाव का था और उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. मंगलवार सुबह से ही मृतक के घर लोगों का तांता लगा रहा. ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अज्ञात वाहन की पहचान करने और चालक तक पहुंचने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाने में लगी हुई है. फिलहाल हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है और परिजन आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन