ePaper

Samastipur News: दोस्त ने सीने में मार दी गोली, शराब पार्टी में हुआ था विवाद

Updated at : 26 Oct 2024 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News

Samastipur News: समस्तीपुर में एक युवक को कुछ दोस्तों ने सीने में गोली मार दी। इससे पहले उनलोगों ने शराब पार्टी की थी। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पार्टी कर रहे कुछ दोस्तों ने एक युवक के सीने में गोली मार दी। पहले युवकों ने शराब पार्टी की और फिर जब आपस में विवाद हो गया तो उन्हीं युवकों में से एक ने गोली चला दी। इसमें दीपक शाह नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के सीने में गोली लगी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। घायल को परिजनों ने पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की पुष्टि एसपी अशोक मिश्रा ने की है।

क्या है पूरी घटना?

घटना को लेकर जानकारी मिली कि घायल युवक दीपक शाह किताब की दुकान चलाता है। बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ स्वतंत्रता सेनानी आश्रम के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। इसके बाद राहुल पंडित नाम के एक युवक ने अचानक गोली चला दी। गोलीबारी में दीपक शाह को सीने में गोली लगी है। घटनास्थल पर हल्ला होने के बाद आसपास के ग्रामीण पहुंचे और युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। गोलीबारी किस वजह से हुई यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।

घायल के मामा ने क्या बताया

घटनास्थल से कुछ शराब की खाली बोतलें मिली हैं। जिससे यह माना जा रहा है कि गोलीकांड से पहले यहां शराब पार्टी हुई थी। वहीं घायल युवक के मामा ने बताया कि उनका भांजा रात में पेशाब करने उठा था। इस दौरान उसने कुछ लोगों को शराब पार्टी करते देखा। गोलीबारी की घटना हुई है।

मामले में एसपी का बयान

एसपी अशोक मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले में एक युवक घायल है, जिसके सीने में गोली लगी है। घायल का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। मामले में एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पार्टी किस वजह से हुई थी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन