पिस्तौल के बल पर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, लोडेड हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

महिला की सांकेतिक फोटो
Samastipur Crime: रोसड़ा में युवती से दुष्कर्म के प्रयास और पिस्तौल के बल पर धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार. पुलिस ने देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद कर एफआईआर दर्ज की.
Samastipur Crime: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर उसके परिजनों को पिस्तौल के बल पर धमकाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद आरोपी युवक को मौके से पकड़ लिया गया. पुलिस का कहना है कि उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और उसमें लोड एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. मामले की जांच जारी है.
दोस्ती बढ़ाने की कोशिश का आरोप
रोसड़ा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, आरोपी की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोटिया सरवरगंज वार्ड संख्या-09 निवासी आयुष कुमार के रूप में हुई है. शिकायत में कहा गया है कि आरोपी का पीड़िता के परिवार से पहले से परिचय था. आरोप है कि वह युवती से दोस्ती बढ़ाने का प्रयास कर रहा था, जिसका परिवार ने विरोध किया था और उसे घर के आसपास आने से मना किया गया था.
देर रात घर पहुंचने और धमकी देने का आरोप
आवेदन के मुताबिक, 2 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे आरोपी कथित रूप से पीड़िता के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने देशी पिस्तौल निकालकर परिवार के सदस्यों को डराने-धमकाने का प्रयास किया. इसी दौरान युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है.
यह भी पढे़ं: बेतिया में दो नए पुलों का काम क्यों रुका? सामने आई देरी की असली वजह
आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
परिजनों के अनुसार, शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल और उसमें लोड एक जिंदा कारतूस बरामद करने की बात कही है.
एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित पक्ष ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार रखने समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं: आईसीडीएस की महिला सुपरवाइजर्स के वीडियो वायरल, रील का असर अब सरकारी दफ्तरों तक पहुंचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










