ePaper

कर्मचारियों की कमी झेल रहा रेलवे का दुर्घटना राहत यान

Updated at : 28 May 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारियों की कमी झेल रहा रेलवे का दुर्घटना राहत यान

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने कैरज एंड वेगन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

समस्तीपुर : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने कैरज एंड वेगन विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं की जानकारी ली. सहायक महामंत्री सह मंडल मंत्री केके मिश्रा के निर्देश पर केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार, आउटडोर संयुक्त शाखा सचिव अनिल कुमार, अजय कुमार शर्मा, शशिकांत सिंह ने कर्मचारियों के बीच जाकर कार्य के संबंध में होने वाली समस्याओं को सुना. बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की मुख्य समस्या विभाग में कई सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों के सेवानिवृत्त हो गये कुछ स्थानांतरण के बाद उनके स्थान पर किसी सुपरवाइजर एवं कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं होने से कर्मचारियों पर कार्य का अधिक दबाव है. दुर्घटना राहत यान, दुर्घटना चिकित्सा यान, बीडी क्रेन में कार्य करने के लिए कर्मचारियों के नही होने के कारण शेड्यूल वर्क नहीं हो पाता है. टी एक, ए सी को अन्य मंडलों की भाती मूल विभाग द्वारा कार्य लेने की आवश्यकता जतायी गयी. बीओएस के अनुसार 48 कर्मचारियों का होना है जबकि वर्तमान में मात्र 40 कर्मचारी ही हैं. इसमें तीन कर्मचारियों की सेवानिवृत जुलाई माह तक होनी है. साथ ही तीन कर्मचारी प्रतिनियुक्ति पर दरभंगा में कार्य कर रहे हैं. जिस कारण कर्मचारी के ऊपर कार्य का दबाव बढ़ गया है. सभी समस्याओं से मंडल मंत्री को अवगत करा दिया गया है. मंडल मंत्री ने जल्द ही निदान करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन