Samastipur: बिथान में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर जगाया विश्वास

Updated:
विज्ञापन
Samastipur: बिथान में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल कर जगाया विश्वास

थानाध्यक्ष प्रकाशचंद्र राजू के नेतृत्व में निकले इस मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान माहौल सुनिश्चित करना था.

विज्ञापन

बिथान . विधानसभा चुनाव को लेकर बिथान थाने की पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष प्रकाशचंद्र राजू के नेतृत्व में निकले इस मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान माहौल सुनिश्चित करना था. फ्लैग मार्च बिथान बाजार से शुरू होकर स्टेशन रोड, हाई स्कूल रोड, गाजाबाजा, तेलनी, कुआ, उजान, पर्री सहित पूरे थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति बनाये रखने, अफवाहों से दूर रहने और चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की. थानाध्यक्ष ने बताया कि फ्लैग मार्च का मकसद आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी, एसआई शेखर सुमन, एएसआई संतोष कुमार, मुकेश कुमार समेत थाना के सभी पुलिस बल मौजूद रहे. पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित फ्लैग मार्च और वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा. ताकि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से लोगों में विश्वास बढ़ता है और क्षेत्र में शांति का माहौल कायम रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन