दुष्कर्म के प्रयास मामले में एक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 11:54 PM
अंगारघाट में किशोरी से दुष्कर्म के विरोध में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उजियारपुर : अंगारघाट में किशोरी से दुष्कर्म के विरोध में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान खानपुर थाना के भोरे शाहपुर निवासी दिनेश सहनी का पुत्र छोटू कुमार के रूप में बतायी गयी है. अंगारघाट थाना के अपर थानाध्यक्ष रविशंकर पांडेय ने बताया कि आरोपी का गिरफ्तारी अंगार गांव के वार्ड 2 स्थित उसके नाना मुन्नी सहनी के यहां से की गई है. उन्होंने बताया कि मामले में किशोरी का न्यायालय में 164 के तहत बयान कलमबद्ध करा दिया गया है. साथ ही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि विगत शनिवार की शाम किशोरी के दुष्कर्म की नियत से चार बदमाश मक्का के खेत की ओर ले गया. जहां किशोरी के विरोध करने पर मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










